शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के मुनाफे में 8% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के अप्रैल-जून तिमाही के मुनाफे में 8% गिरावट दर्ज की गयी है।

बैंक को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 2,049 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 2,232.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की शुद्ध ब्याज आय 5,158.52 करोड़ रुपये से 8.36% बढ़ कर 5,589.84 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की एनपीए 7.89% से बढ़ कर 7.99% हो गयी है। उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ने 307.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 303.70 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 10.50 बजे यह 2.25% की गिरावट के साथ 300.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख