शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने कमाया 1,556.4 करोड़ रुपये का मुनाफा

प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,556.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में मारुति को 4.4% अधिक 1,490.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। साथ ही इसकी कुल आय 17% बढ़त के साथ 20,460 करोड़ रुपये और कुल बिक्री 13.2% ज्यादा 3,94,571 इकाई रही। बीएसई में मारुति के शेयर ने 7,592.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 7,605.00 रुपये पर शुरुआत की है। करीब 12.35 बजे यह 0.75% की बढ़त के साथ 7,648.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख