शेयर मंथन में खोजें

15% बढ़ा रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का मुनाफा

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 238 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 15% कम 207 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान रिलायंस कैपिटल की कुल आय 3,663 करोड़ रुपये से 33% बढ़त के साथ 4,857 करोड़ रुपये और कुल संपत्ति 26% ज्यादा 87,465 करोड़ रुपये रही। बेहतर तिमाही नतीजों से आज कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ। बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर ने 659.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 661.95 रुपये पर शुरुआत की और 713.70 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे यह 7.64% की बढ़त के साथ 709.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख