शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने राजस्थान सरकार के साथ किया करार

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने राजस्थान सरकार के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया है।

यह समझौता बाड़मेर में 43,129 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली आगामी रिफाइनरी के लिए किया गया है, जिसमें 74% हिस्सेदारी भारतीय सरकार के स्वामित्व वाली तेल और प्राकृतिक गैस कंपनी की होगी, जबकि शेष 26% राज्य सरकार के पास रहेगी।
इस बीच बीएसई में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 434.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 434.20 रुपये पर खुल कर 9.52 बजे 443.00 रुपये तक चढ़ा। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 5.95 रुपये या 1.46% की मजबूती के साथ 440.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख