शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बचत खाता ब्याज दर घटायी

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बचत बैंक खाते पर दी जाने वाली ब्याज दर में 0.50% की कटौती कर दी।

बैंक ने 50 लाख रुपये या उससे अधिक पर 4% ब्याज दर को बरकरार रखते हुए, 50 लाख रुपये से कम राशि पर 4% के बजाय सालाना 3.5% ब्याज का ऐलान किया। हाल ही में ब्याज दरें घटाने वाला पंजाब नेशनल बैंक आठवाँ भारतीय बैंक है। इसकी नयी ब्याज दरें 19 अगस्त से प्रभाव में आयेंगी। उधर बीएसई में बैंक का शेयर 146.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 144.10 रुपये पर खुला और 140.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 10.55 बजे यह 3.65 रुपये या 2.49% की कमजोरी के साथ 142.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख