शेयर मंथन में खोजें

वी-गार्ड (V-Guard) ने किया 49.43% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

वी-गार्ड (V-Guard) ने 10 रुपये प्रति वाले 6,72,047 इक्विटी शेयरों (49.43% हिस्सेदारी) का अधिग्रहण किया है।

वी-गार्ड ने यह हिस्सेदारी जीयूटीएस इलेक्ट्रो मेक की खरीदी है, जिसके लिए कंपनी के निदेशक बोर्ड ने मार्च में ही मंजूरी दे दी थी। दूसरी ओर बीएसई में वी-गार्ड का शेयर सोमवार के 178.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 179.95 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के फौरन बाद इसमें एक तीखी गिरावट दर्ज की गयी, मगर जल्द ही इसने बढ़त भी हासिल की। करीब 11.20 बजे यह 1.75 रुपये या 0.98% की बढ़त के साथ 179.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख