शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) ने मिलाया ऐप्पल से हाथ, शेयर उछला

प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) ने दिग्गज अमेरिकन बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी ऐप्पल की भारतीय इकाई के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने ऐप्पल इंडिया के साथ आईफोन और ऐप्पल के अन्य उत्पादों के वितरण के लिए हाथ मिलाया है। इस खबर से कंपनी के शेयर में जोरदार बढ़त हुई है।
बीएसई में एचसीएल इन्फोसिस्टम्स का शेयर सोमवार के 43.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 48.90 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद यह 50.50 रुपये तक चढ़ा। करीब 11.40 बजे यह 5.15 रुपये या 11.96% की बढ़त के साथ 48.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख