शेयर मंथन में खोजें

कॉफी डे (Coffee Day) की सहायक कंपनी ने किया ओएनएस वेंचर्स का अधिग्रहण

कॉफी डे (Coffee Day) की सामग्री सहायक कंपनी कॉफी डे ग्लोबल ने मलेशिया में ओएनएस वेंचर्स का अधिग्रहण कर लिया है।

ओएनएस वेंचर्स मलेशिया में खुदरा व्यापार उद्योग में कार्यरत है। कंपनी ने यह अधिग्रहण वैश्वकि स्तर पर व्यापार फैलाने के लिए करीब 75 लाख रुपये में ओएनएस के शेयर खरीद कर किया।
बीएसई में कॉफी डे का शेयर सोमवार के 240.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 241.20 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद यह 245.35 रुपये तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे यह 3.55 रुपये या 1.48% की बढ़त के साथ 243.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख