शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) के शेयर में मजबूती

सोमवार को 52 हफ्तों का निचला स्तर छूने के बाद आज अंतर्राष्ट्रीय दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) के शेयर में बढ़त हुई है।

कंपनी का शेयर शुरू से ही मजबूत स्थिति में है। कंपीन ने आज कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत ऑप्शनों के कन्वर्जन पर 2 रुपये मूल कीमत के 49,309 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर सोमवार के 922.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 937.20 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद यह 950.55 रुपये तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे यह 18.20 रुपये या 1.97% की बढ़त के साथ 941.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख