शेयर मंथन में खोजें

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) की 12% से अधिक राजस्व वृद्धि पर नजर

छुट्टियों और शिक्षा यात्रा समूह कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) चालू वित्त वर्ष में अपने राजस्व में 12% से अधिक वृद्धि का लक्ष्य बना रही है।

खबरों के अनुसार कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि बढ़ते घरेलू यात्रा उद्योग के कारण राजस्व में वृद्धि की संभावना है। कॉक्स ऐंड किंग्स अपने फ्रेंचाइजी आधार बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 7,176 करोड़ रुपये रहा था। उधर बीएसई में गुरुवार को कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर 0.55 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 262.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 305.50 रुपये और निचला स्तर 158.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख