शेयर मंथन में खोजें

ट्राई (TRAI) ने लगाया आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) पर जुर्माना

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को 2.97 करोड़ रुपये बतौर जुर्माना देने का निर्देश दिया है।

आइडिया ने बीएसएनएल और एमटीएनएल नेटवर्कों को कॉल करने पर अपने ग्राहकों से अधिक शुल्क वसूल किया, जिसके कारण ट्राई ने कंपनी पर जुर्माना लगाया है। यह राशि कंपनी द्वारा टेलीकॉम कंज्यूमर एजुकेशन ऐंड प्रोटेक्शन फंड में जमा की जानी है। उधर बीएसई में गुरुवार को आइडिया सेल्युलर का शेयर 0.50 रुपये या 0.55% की गिरावट के साथ 90.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 123.75 रुपये और निचला स्तर 66.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख