शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बीच स्वान एनर्जी (Swan Energy) का शेयर उछला

आज स्वान एनर्जी (Swan Energy) के शेयर में 3% से अधिक की मजबूती दिख रही है।

स्वान एनर्जी के शेयर में तेजी इसकी सहायक कंपनी ट्रायम्फ ऑफशोर द्वारा एक 1,80,000 सीबीएम एलएनजी फ्लोटिंग स्टोरेज और रिगैसिफिकेशन युनिट (एफएसआरयु) की स्थापना के लिए दक्षिण कोरिया स्थित हुंडाई हैवी इंडस्ट्रीज के साथ जहाज निर्माण करार करने के कारण आयी है। कंपनी ने यह करार जाफराबाद (गुजरात) में अपनी आगामी एफएसआरयु परियोजना के संबंध में किया है।
बीएसई में स्वान एनर्जी का शेयर सोमवार के 142.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 145.00 रुपये पर खुला। करीब 11.20 बजे कंपनी के शेयर में 4.70 रुपये या 3.31% की मजबूती के साथ 146.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख