शेयर मंथन में खोजें

थॉमस कुक (Thomas Cook) ने मिलाया यूरोनेट वर्ल्डवाइड से हाथ

थॉमस कुक (Thomas Cook) ने अमेरिकी कंपनी यूरोनेट वर्ल्डवाइड के साथ करार किया है।

करार के तहत सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक वित्तीय लेन-देन प्रदाता यूरोनेट वर्ल्डवाइड और थॉमस कुक प्रीपेड ट्रैवल कार्ड का नया प्रारूप/संस्करण (नेक्स्ट जनरेशन) तैयार करेंगी। थॉमस कुक के प्रीपेड ट्रैवल कार्ड (भारत में थॉमस कुक बॉर्डरलेस प्रीपेड बहु-मुद्रा और एक मुद्रा कार्ड) पर महत्वपूर्ण अतिरिक्त सुविधाएँ दी जायेंगी। इस बीच बीएसई में थॉमस कुक का शेयर सोमवार के 216.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 215.00 रुपये पर खुला, मगर जल्दी ही हरे निशान में पहुँच गया। करीब 11.10 बजे कंपनी के शेयर में 1.15 रुपये या 0.53% की मजबूती के साथ 218.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख