शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : एनटीपीसी, अरबिंदो फार्मा, इन्फोसिस और टाटा पावर

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें एनटीपीसी, अरबिंदो फार्मा, इन्फोसिस और टाटा पावर शामिल हैं।

केसर टर्मिनल - कंपनी ने 45 कंटेनरों के जरिये निर्यात कार्गो को भेजना शुरू कर दिया है।
एसपीएमएल इन्फ्रा - कंपनी ने पहला 500 एमवीए ऑटोट्रांसफॉर्मर सफलतापूर्वक स्थापित किया।
एनटीपीसी - कंपनी के ओएफएस के संस्थागत हिस्से को 1.4 गुना आवेदन मिले।
अरबिंदो फार्मा - अरबिंदो फार्मा को कोलेस्ट्रॉल दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
इन्फोसिस - कंपनी के बोर्ड का कायाकल्प कल शाम तक जारी था।
मिंडा इंडस्ट्रीज - कंपनी एमआई टोरिका इंडिया में 8.80 करोड़ रुपये में 60% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है।
टाटा पावर - सहायक कंपनी टाटा पावर रीन्यूएबल की उत्पादन क्षमता में पिछले वित्त वर्ष के दौरान 337% की वृद्धि हुई।
श्रीराम ईपीसी - कंपनी ने 12 कर्जदाताओं के समूह को तरजीही आधार पर 48.11 लाख शेयर जारी किये। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख