शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 27.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो कि पिछले साल की समान अवधि में हुए 12.1 करोड़ रुपये से 144.6% है। साथ ही कंपनी का राजस्व 597.8 करोड़ रुपये से 37.8% बढ़ कर 823.5 करोड़ रुपये और एबिटा 42.7% की वृद्धि के साथ 84.6 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में केईआई इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के 245.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 256.00 रुपये पर खुला और 262.50 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी का शेयर 13.00 रुपये या 5.30% की बढ़त के साथ 258.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख