शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने मिलाया यूके आधारित कंपनी से हाथ

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने यूके की अल्फा इंसाइट के साथ करार किया है।

अल्फा इंसाइट यूके में इंटेलिजेंस उत्पादों और समाधान प्रदाता कंपनी है। दोनों कंपनियों के बीच हुए सौदे में चुनिंदा संपत्तियों की लेन-देन होगी, जिसमें एचसीएल का ड्राइआइस प्लैटफॉर्म शामिल है।
इसके बाद बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर बुधवार के 850.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 854.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 858.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे यह 2.25 रुपये या 0.26% बढ़त के साथ 853.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख