शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) की सहायक कंपनी ने किया नया संयंत्र स्थापित

एशियन पेंट्स (Asian Paints) की सहायक कंपनी पीटी एशियन पेंट्स इंडोनेशिया (एपीआई) ने एक नया पेंट उत्पादन संयंत्र स्थापित किया है।

कंपनी ने इंडोनेशिया के जावा बारत में 5000 टन वाला यह संयंत्र लगाने के साथ ही इसके लिए लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया है। सकारात्मक खबर के बावजूद एशियन पेंट्स के शेयर में कमजोरी दिख रही है।
बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर बुधवार के 1,205.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 1,214.05 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 1,198.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.50 बजे यह 4.25 रुपये या 0.35% की कमजोरी के साथ 1,201.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख