शेयर मंथन में खोजें

एक्शन कंस्ट्रक्शन (Action Construction) के शुद्ध मुनाफे में 23% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर एक्शन कंस्ट्रक्शन (Action Construction) के 2017 की अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 23% वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 3.02 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 3.76 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का राजस्व भी 163 करोड़ रुपये से 23% अधिक 201 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान एक्शन कंस्ट्रक्शन का एबिटा 8.5 करोड़ रुपये से 9% की बढ़त के साथ 9.3 करोड़ रुपये हो गया।
बीएसई में एक्शन कंस्ट्रक्शन के शेयर ने गुरुवार के 73.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 74.95 रुपये पर शुरुआत की। 68.75 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 1.50 बजे एक्शन कंस्ट्रक्शन में 3.65 रुपये या 4.99% की कमजोरी के साथ 69.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख