शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) करेगी 56 नयी उड़ानों की शुरुआत

जेट एयरवेज (Jet Airways) 56 नयी साप्ताहिक उड़ानों की शुरुआत करेगी।

खबरों के अनुसार कंपनी त्योहारों के सत्र की शुरुआत से पहले देश के कुछ मुख्य शहरों में बढ़ती हवाई यात्रा की माँग को पूरा करने के उद्देश्य से सितंबर और अक्टूबर में नयी उड़ानों का शुभारंभ करेगी। इससे घरेलू स्तर पर जेट एयरवेज की मौजूदा 44 शहरों में मौजूदगी और मजबूत होगी। दूसरी ओर कंपनी के शेयर में आज सुबह से गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में जेट एयरवेज के शेयर ने गुरुवार के 580.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 580.35 रुपये पर शुरुआत की। अभी तक के कारोबार में यह शेयर 586.70 रुपये तक चढ़ा और 567.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयर में 8.40 रुपये या 1.45% की गिरावट के साथ 571.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख