शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के शेयर में 3% से अधिक गिरावट

शुक्रवार के सत्र में डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) में 3% से ज्यादा की कमजोरी आयी है।

कंपनी के शेयर में गिरावट इसे विशाखापट्टनम में स्थित अपने फॉर्मुलैटिंग उत्पादन संयंत्र के लिए जर्मन नियामक प्राधिकरण से 6 टिप्पणियाँ मिलने के कारण आयी है। आज कारोबार के दौरान एक समय डॉ रेड्डीज में 6% से अधिक की गिरावट भी थी।
बीएसई में डॉ रेड्डीज के शेयर ने गुरुवार के 2,223.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 2,235.00 रुपये पर शुरुआत की। 2,069.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 69.35 रुपये या 3.12% की गिरावट के साथ 2,154.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख