शेयर मंथन में खोजें

डीक्यू एंटरटेनमेंट (DQ Entertainment) के शेयर में 16% से अधिक की जोरदार उछाल

डीक्यू एंटरटेनमेंट (DQ Entertainment) ने अपने मशहूर ब्रांड द जंगल बुक (The Jungle Book) के लिए नये लाइसेंसिंग एजेंट्स नियुक्त किये हैं।

उत्तर अमेरिका में कंपनी के इस ब्रांड की लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग लाइसेंसिंग ग्रुप, लेटिन अमेरिका में सीपीएल, सेंट्रल अमेरिका में सीआईएमसीए और तुर्की में वहीं की सिनेकास्ट करेगी। डीक्यू एंटरटेनमेंट बच्चों के लिए ऐनिमैटेड सामग्री का उत्पादन और वितरण करने वाली विश्व भर में मौजूद प्रमुख कंपनियों में से एक है, जबकि जंगल बुक पूरे विश्व में बच्चों के बीच एक प्रमुख ब्रांड है।
बीएसई में डीक्यू एंटरटेनमेंट का शेयर 13.98 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 13.97 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बावजूद शुरू से ही इसमें बढ़त का रुख रहा। अपराह्न 2.52 बजे कंपनी के शेयर में 2.27 रुपये या 16.24% की मजबूती के साथ 16.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख