शेयर मंथन में खोजें

यूको बैंक (UCO Bank) के कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान

यूको बैंक (UCO Bank) की कर्मचारी यूनियन (अखिल भारतीय यूको बैंक ऑफिसर मंडल) ने विभिन्न माँगों और मुद्दों को लेकर हड़ताल की घोषणा की है।

कंपनी की विभिन्न शाखाओं में अलग-अलग दिन हड़ताल की जायेगी। चेन्नई तथा भुवनेश्वर शाखाओं में 16 सितंबर, नयी दिल्ली तथा चंडीगढ़ में 18 सितंबर, कोलकाता तथा गुवाहाटी में 20 सितंबर, मुम्बई में 22 सितंबर तथा लखनऊ में 25 सितंबर को बैंक की कर्मचारी यूनियन हड़ताल करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में यूको बैंक का शेयर 31.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 31.00 रुपये पर खुला। 31.90 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद बैंक का शेयर कारोबार के अंत में 0.25 रुपये या 0.80% की कमजोरी के साथ 30.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख