शेयर मंथन में खोजें

एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने शुरू किया यूपीआई से लैस डिजिटल भुगतान

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनी एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने यूपीआई (एकीकृत भुगतान अन्तरापृष्ठ) से लैस डिजिटल भुगतान का शुभारंभ किया है।

इसके साथ ही यह यूपीआई से लैस भारत का पहला डिजिटल पेमेंट बैंक बन गया है। नयी सुविधा से ऑनलाइन / ऑफलाइन व्यापारियों को सुरक्षित डिजिटल भुगतान करने में ग्राहकों के चयन और सुविधा में इजाफा होगा। साथ ही भारत में किसी भी बैंक अकाउंट में तुरंत पैसे हस्तांतरण करने की भी सुविधा होगी। भारतीय रिजर्व बैंक से पेमेंट बैंक का लाइसेंस प्राप्त करने वाली एयरटेल पेमेंट्स बैंक पहली कंपनी भी है। इसके बाद बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर शुक्रवार के 395.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 398.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब साढ़े बजे यह 2.85 रुपये या 0.72% की मजबूती के साथ 398.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख