शेयर मंथन में खोजें

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को रक्षा मंत्रालय से मिला ठेका

आज पुंज लॉयड (Punj Lloyd) के शेयर भाव में 4% से अधिक बढ़त हुई है।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसे रक्षा मंत्रालय से 120 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के कारण आयी है, जिसके तहत कंपनी पाँच पूर्ण बॉडी ट्रक स्कैनरों (एफबीटीएस) की आपूर्ति और चालू करेगी। पुंज लॉयड भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी है जो देश की सीमा पर एक्स-रे आधारित एफबीटीएस की स्थापना करेगी।
बीएसई में पुंज लॉयड का शेयर शुक्रवार के 21.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 22.15 रुपये पर खुला और 23.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 0.90 रुपये या 4.15% की मजबूती के साथ 22.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख