शेयर मंथन में खोजें

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने पूरी की टेन स्पोर्ट्स की बिक्री

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने प्रमुख स्पोर्ट्स चैनल टेन स्पोर्ट्स (Ten Sports) की बिक्री के सौदे के दोनों चरण पूरे कर लिये हैं।

कंपनी ने सोनी पिक्चर्स के साथ किये गये इस सौदे के दूसरे चरण में करीब 232 करोड़ रुपये प्राप्त किये। जी एंटरटेनमेंट ने पिछले साल अगस्त में सोनी पिक्चर्स के साथ टेन स्पोर्ट्स को 38.5 करोड़ डॉलर में बेचने का ऐलान किया था, जिसका पहला चरण इसी साल फरवरी में पूरा हुआ था।
बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर शुक्रवार के 533.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले सपाट 533.00 रुपये पर खुला और 546.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 10.65 रुपये या 2.00% की मजबूती के साथ 544.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख