शेयर मंथन में खोजें

सिकॉम इंडिया ने स्वीकार किया ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) का प्रस्ताव

वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी सिकॉम इंडिया (SICOM India) ने ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।

वित्तीय कंपनी ने ए2जेड इन्फ्रा के ऋण संबंधित वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) प्रस्ताव को स्वीकारा है, जिसके लिए 15 दिनों के भीतर बोर्ड की मंजूरी ली जायेगी। दूसरी ओर बीएसई में ए2जेड इन्फ्रा का शेयर शुक्रवार के 36.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 37.25 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 38.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 0.96% की मजबूती के साथ 36.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख