शेयर मंथन में खोजें

20% उछला इंडिया निप्पॉन (India Nippon) का शेयर

आज इंडिया निप्पॉन (India Nippon) के शेयर में 20% की वृद्धि दर्ज की गयी।

आज आयी मजबूती से इंडिया निप्पॉन ने अपने ऊपरी सर्किट को छूते हुए 52 हफ्तों का पिछला उच्च स्तर भी पार कर लिया। 13 सितंबर को यह 929.30 रुपये तक चढ़ा था, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर था, जबकि आज यह 1056.20 रुपये के नये शिखर तक चढ़ा। बीएसई में इंडिया निप्पॉन का शेयर शुक्रवार के 880.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 890.00 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 176.00 रुपये या 20% की मजबूती के साथ 1,056.20 रुपये पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख