शेयर मंथन में खोजें

वियान इंडस्ट्रीज (Viaan Industries) के शुद्ध लाभ में 357% की जोरदार वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में वियान इंडस्ट्रीज (Viaan Industries) के मुनाफे में 357% की शानदार वृद्धि हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 1.35 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ 6.17 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में वियान इंडस्ट्रीज की कुल आय में भी वृद्धि दर्ज की गयी, जो कि 24.54 करोड़ रुपये के मुकाबले 150.77% की वृद्धि के साथ 61.54 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में वियान इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले सपाट 26.75 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.05 रुपये या 0.19% की मामूली गिरावट के साथ 26.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख