शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने ऐसे जुटाये 3,790 करोड़ रुपये

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) ने 3,790 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त की है।

कंपनी ने यह धनराशि शेयरों की बिकवाली से हासिल की, जिन्हें 1,130 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा गया। दूसरी ओर आज बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर सोमवार के 1,163.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,166.00 रुपये पर खुला है। मगर शुरुआती कारोबार में ही इसमें गिरावट का रुख शुरू हो गया। करीब पौने 11 बजे यह शेयर 23.05 रुपये या 1.98% की कमजोरी के साथ 1,140.70 रुपये पर चल रहा है, जबकि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 1,346.35 रुपये तक चढ़ा और 806.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख