शेयर मंथन में खोजें

टाटा संस (Tata Sons) ने दिया टाटा मोटर्स (Tata Motors) को प्रस्ताव

आज टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भाव में 4.50% से अधिक की वृद्धि हुई है।

खबरों के अनुसार टाटा संस (Tata Sons) ने 2,000 करोड़ रुपये में 4% प्रीमियम के साथ टाटा मोटर्स के 1.7% शेयर खरीदने का प्रस्ताव रखा है। 30 जून को टाटा संस के पास इसकी 31.6% हिस्सेदारी थी। दूसरी ओर आज बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर सोमवार के 405.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 415.00 रुपये पर खुला है। 425.25 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 11 बजे यह 18.40 रुपये या 4.54% की मजबूती के साथ 423.75 रुपये पर चल रहा है, जबकि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 571.05 रुपये तक चढ़ा और 357.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख