शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) बेचेगा गैर-कोर संपत्तियाँ

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) अपनी गैर-कोर संपत्तियों की बिक्री के लिए व्यापारिक बैंकरों की तलाश कर रहा है।

स्टेट बैंक इस काम के लिए बैंकरों को मेहनताना देगा। खबरों के अनुसार निवेश संपत्तियों को बेच कर स्टेट बैंक अपने पूँजी आधार को मजबूत करने का प्रयास करेगा। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों, संग्रहस्थानों, समाशोधन और भंडारण निगम तथा क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में निवेश कर रखा है। दूसरी ओर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर बुधवार के 270.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 270.00 रुपये पर खुला। अपराह्न करीब 12.40 बजे यह 1.45 रुपये या 0.54% की कमजोरी के साथ 269.10 रुपये पर चल रहा है। (21 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख