शेयर मंथन में खोजें

भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने किया 40% शेयरों का अधिग्रहण

भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने एनालॉगिक कंट्रोल्स इंडिया के शेष 40% इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

इसके साथ ही यह भारत फोर्ज की सहायक कंपनी बन गयी है। पुणे स्थित भारत फोर्ज मोटर वाहन, बिजली, तेल और गैस, निर्माण और खनन, लोकोमोटिव, समुद्री और एयरोस्पेस उद्योग में सक्रीय है।
दूसरी ओर बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर बुधवार के 1,265.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 1,268.00 रुपये पर खुला और 1,238.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अपराह्न करीब 12.50 बजे यह 17.00 रुपये या 1.34% की कमजोरी के साथ 1,248.45 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,273.95 रुपये और सबसे निचला स्तर 765.95 रुपये रहा है। (21 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख