शेयर मंथन में खोजें

केडीडीएल (KDDL) की सहायक कंपनी ने जुटाया धन

लक्जरी घड़ियों की निर्माता केडीडीएल (KDDL) की सहायक कंपनी इथोस ने शेयर आवंटन के जरिये 6.99 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

इथोस ने 10 रुपये प्रति वाले 4,96,453 इक्विटी शेयरों को 131 रुपये के अधिमूल्य के साथ आवंटित करके यह धनराशि जुटायी। बता दें कि इथोस लक्जरी घड़ियों की भारत में सबसे बड़ी रीटेलर कंपनी है।
इस खबर से केडीडीएल के शेयर में भी मजबूती आयी। बीएसई में केडीडीएल का शेयर बुधवार के 202.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 203.00 रुपये पर खुला, जो इसका सबसे निचला स्तर भी रहा। सत्र के मध्य में केडीडीएल 211.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में केडीडीएल का शेयर 4.75 रुपये या 2.35% की मजबूती के साथ 207.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में केडीडीएल 287.70 रुपय के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 171.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख