शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की सितंबर बिक्री में वृद्धि

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की सितंबर बिक्री में साला दर साल आधार पर 9.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

सितंबर 2016 मे बेचे गये कुल 1,49,143 वाहनों के मुकाबले 2017 की समान अवधि में मारुति ने 1,63,071 वाहनों बेचे। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री 1,37,321 इकाई के मुकाबले 10.3% अधिक 1,51,400 इकाई रही, जबकि निर्यात 11,822 इकाई से 1.3% घट कर 11,671 इकाई रह गया। दूसरी ओर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर शुक्रवार के 7,973.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 8,050.00 रुपये पर खुला, मगर खुलते ही नीचे की ओर गिरा। करीब 11 बजे मारुति का शेयर 79.10 रुपये या 0.99% की कमजोरी के साथ 7,894.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख