शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) की 100 से अधिक विमान खरीदने की योजना

विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) 100 से अधिक जलस्थलचर विमान खरीदने की योजना बना रही है।

करीब 40 करोड़ डॉलर की इस खरीद के जरिये कंपनी अपने क्षेत्रीय संचालन को बढ़ावा देगी। स्पाइसजेट ने जमीन और पानी दोनों पर लैंड होने वाले 14-सीटर उभयचर विमान की खरीद के लिए जापान की सेतूची होल्डिंग्स के साथ करार भी किया है। इसके बाद स्पाइसजेट के शेयर में 2.50% से ज्यादा बढ़त दिख रही है।
बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 137.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 138.95 रुपये पर खुला और सवा 10 बजे तक 142.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे यह 3.70 रुपये या 2.68% की मजबूती के साथ 141.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख