शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) ने घटाये लौह अयस्क के दाम

एनएमडीसी (NMDC) ने लौह अयस्क और लौह अयस्क फाइंस की कीमतों में कटौती की है।

कंपनी ने अक्टूबर के लिए प्रति टन पर 100 रुपये कम किये हैं, जिससे लौह अयस्क की कीमत 2,300 रुपये प्रति टन और लौह अयस्क फाइंस की कीमत 2,060 प्रति टन रह गयी है। हालाँकि इस कटौती का कंपनी के शेयर भाव पर उल्टा असर पड़ा है। इसका शेयर आज पूरे कारोबार में हरे निशान में नहीं आ सका है।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 119.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज लाल निशान में 118.90 रुपये पर खुला। 119.20 रुपये और 117.75 रुपये के सीमित दायरे में लाल रेखा के नीचे कारोबार करते हुए करीब 2 बजे यह 0.75 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 118.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख