शेयर मंथन में खोजें

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) को मिले 238 करोड़ रुपये के ठेके

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) की विभिन्न व्यापार इकाइयों को 238 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें सिस्टम्स और परियोजनाएँ, ट्यूब्स, औद्योगिक उपकरण, स्टील उत्पाद, इंजीनियर्ड बिल्डिंग सिस्टम्स और पेन्नार एनविरो शामिल हैं। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में पेन्नार इंडस्ट्रीज का शेयर 57.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ 57.30 रुपये पर खुला, मगर सत्र के मध्य में 62.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.55 बजे पेन्नार इंडस्ट्रीज में 2.60 रुपये या 4.51% की मजबूती के साथ 60.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख