शेयर मंथन में खोजें

कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम (Confidence Petroleum) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम (Confidence Petroleum) का शेयर अपने ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम के शेयर में मजबूती उस घोषणा के बाद आयी है जिसमें कंपनी ने बताया कि इसकी सहायक कंपनी ब्लूफ्लैम इंडस्ट्रीज ने धनबाद (झारखंड) में नयी सिलेंडर उत्पादन इकाई शुरू की है। वार्षिक 5 लाख सिलेंडर उत्पादन क्षमता वाली इस इकाई को रिकॉर्ड 97 दिनों में शुरू किया जायेगा।
बीएसई में कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम का शेयर 20.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सीधे 21.90 रुपये के ऊपरी सर्किट और 52 हफ्तों के शिखर पर खुला। करीब 3.10 बजे कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम में 1.00 रुपये या 4.78% की मजबूती के साथ 21.90 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख