शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को सरकार से मिला ठेका

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को सरकार से 150 इलेक्ट्रिक सेडान कारों की आपूर्ति के लिए ठेका प्राप्त हुआ है।

महिंद्रा को यह ठेका टाटा मोटर्स द्वारा लगायी गयी निम्नतम बोली का मिलान करने पर मिला। दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,289.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,306.00 रुपये पर खुला। सत्र के मध्य में इसका ऊपरी स्तर 1,315.90 रुपये और निचला स्तर 1,295.25 रुपये का रहा। अंत में महिंद्रा का शेयर 10.95 रुपये या 0.85% की मजबूती के साथ 1,300.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख