शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने घटायी एमसीएलआर

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने मौजूदा एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 8.10% से घटा कर 8.05%, एक महीने के लिए 8.15% से घटा कर 8.10% और तीन महीनों के लिए 8.20% से घटा कर 8.15% एमसीएलआर कर दी। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.30% की तुलना में 8.25%, एक साल की अवधि के लिए 8.35% के मुकाबले 8.30%, तीन साल की अवधि के लिए 8.50% के मुकाबले 8.45% और पाँच साल की अवधि के लिए 8.65% से घट कर 8.60% होगी। बैंक की ये नयी दरें 07 अक्टूबर से प्रभाव में आयेंगी। इसके बाद आज बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में हल्की बढ़त आयी है। बैंक का शेयर बीएसई में 139.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 140.10 रुपये पर खुला और करीब 10.20 बजे 0.90 रुपये या 0.65% की वृद्धि के साथ 140.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख