शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) को मिली हाइपरसिटी खरीदने के लिए निदेशक समूह की मंजूरी

गुरुवार को फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

अपनी बैठक में निदेशक समूह ने सुपरमार्केट श्रृंख्ला हाइपरसिटी को 655 करोड़ रुपये में खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। देश भर में 20 स्टोरों का संचालन करने वाली हाइपरसिटी की शुरुआत के. रहेजा ग्रुप ने 2006 में की थी।
इस घोषणा का सकारात्मक प्रभाव कंपनी के शेयर बाव पर साफ दिख रहा है। फ्यूचर रिटेल का शेयर बीएसई में 527.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 545.00 रुपये पर खुला और 10.37 बजे 13.35 रुपये या 2.53% की वृद्धि के साथ 541.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख