शेयर मंथन में खोजें

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के शुद्ध मुनाफे में भारी गिरावट

साल दर साल आधार पर साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के जुलाई-सितंबर मुनाफे में 96.1% की जोरदार गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 110.52 करोड़ रुपये के मुकाबले बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में घट कर 4.32 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान बैंक की कुल आमदनी 1,596.08 करोड़ रुपये से 13.82% बढ़ कर 1,816.67 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एनपीए 2.77% से घट कर 2.57% रह गया। लाभ में गिरावट के कारण इसका शेयर भी कमजोर हुआ है।
बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर 32.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 32.30 रुपये पर खुला। 12 बजे परिणामों की घोषणा के साथ ही इसमें तीखी गिरावट आयी। इसके बाद करीब 1.50 बजे साउथ इंडियन बैंक के शेयर में 2.20 रुपये या 6.86% कमजोरी के साथ 29.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख