शेयर मंथन में खोजें

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

आज टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के शेयर में 15% से अधिक की गिरावट आयी है।

कंपनी के शेयर में गिरावट टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के बयान के बाद आयी है, जिसमें उन्होंने कहा कि टाटा टेलीसर्विसेज अत्याधिक ऋण और मासिक नकदी घाटे के कारण बहुत खराब स्थिति में है। साथ ही उन्होंने इसके पुनरुत्थान को भी बेहद मुश्किल करार दिया। इससे पहले सोमवार को टेलीसर्विसेज द्वारा अपना संचालन बंद करने की खबर आयी थी।
बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर 5.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 4.86 रुपये पर खुला। करीब 2.30 बजे टाटा टेलीसर्विसेज के शेयर में 0.78 रुपये या 15.60% कमजोरी के साथ 52 हफ्तों के निचले स्तर 4.22 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख