शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) के शेयर में उछाल

भारतीय दवा कंपनी स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) के शेयर में आज 4% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसके 17 लाख शेयरो में 867.2-869.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ब्लॉक डील होने के कारण आयी। 5 लाख शेयरों या 5 करोड़ रुपये के शेयरों में हुई लेन-देन को ब्लॉक डील कहते हैं।
बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर 848.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 851.35 रुपये पर खुला और लगातार चढ़ते हुए 893.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे स्ट्राइड्स शासुन के शेयर में 34.50 रुपये या 4.07% मजबूती के साथ 883.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख