शेयर मंथन में खोजें

टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) को इस बार हुआ लाभ

टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.33 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही।

वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1.14 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी का शुद्ध राजस्व 239.8 करोड़ रुपये से 5.25% घट कर 227.2 करोड़ रुपये जरूर रह गया, मगर इसके एबिटा में वृद्धि दर्ज की गयी। टीवी18 का एबिटा 15 करोड़ रुपये से बढ़ कर 38 करोड़ रुपये हो गया।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवी18 का शेयर का 40.35 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 41.20 रुपये पर खुला। 42.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 11.10 बजे यह 0.60 रुपये या 1.49% की बढ़त के साथ 40.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख