शेयर मंथन में खोजें

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) ने पेश किया प्रीपेड स्मार्ट कार्ड

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीएनजी और पाइप्ड नेचुरल गैस की अकेली आपूर्तिकर्ता इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) ने प्रीपेड स्मार्ट कार्ड शुरू किया है।

कंपनी ने उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए एक डिजिटल विकल्प प्रदान करने हेतू यह कार्ड लॉन्च किया। इस मौके पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह नया कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत अभियान का हिस्सा है। दूसरी ओर बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर का 1,516.90 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 1,531.45 रुपये पर खुला। 1,533.45 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 11.50 बजे यह 7.10 रुपये या 0.47% की बढ़त के साथ 1,524.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख