शेयर मंथन में खोजें

राजेश यदुवंशी (Rajesh Yaduvanshi) बने देना बैंक (Dena Bank) के नये कार्यकारी निदेशक

राजेश यदुवंशी (Rajesh Yaduvanshi) ने 09 अक्टूबर से सरकारी देना बैंक (Dena Bank) के नये कार्यकारी निदेशक का पद संभाल लिया है।

यदुवंशी देना बैंक में पंजाब नेशनल बैंक से आये हैं, जहाँ वे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र को संभालने वाले जोनल प्रबंधक थे। बता दें कि इससे पहले यदुवंशी जून 2015 तक पंजाब नेशनल बैंक के ही महाप्रबंधक रहे थे। देना बैंक के शेयर की बात करें तो आज यह 0.40 रुपये या 1.31% की कमजोरी के साथ 30.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 50 रुपये और निचला स्तर 30 रुपये रहा है, जो इसने आज ही छुआ है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख