शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने जुटाये 1,500 करोड़ रुपये

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टायर निर्माता अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त की है।

कंपनी ने क्यूआईपी के जरिये 6.3 करोड़ शेयरों को 238 रुपये प्रति के भाव पर जारी करके यह रकम जुटायी है। इस आवंटन से कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 57.2 करोड़ रुपये हो गयी है।
उधर बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 237.70 रुपये के पिछले बंद के भाव के मुकाबले 239.00 रुपये पर खुला और 242.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.10 रुपये या 1.72% की बढ़त के साथ 241.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख