शेयर मंथन में खोजें

राजस्व में वृद्धि के बावजूद घटा टीसीएस (TCS) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर टीसीएस (TCS) के 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के राजस्व में 3.2% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कमाये गये 29,284 करोड़ रुपये के मुकाबले टीसीएस का राजस्व 30,541 करोड़ रुपये रहा। मगर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6,603 करोड़ रुपये से 2.16% घट कर 6,460 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि तिमाही दर तिमाही आधार पर टीसीएस के मुनाफे में 8.6% और एबिटा में 10.1% की बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,548.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 2,549.90 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद इसने वापसी करते हुए 2,605.60 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। इसके बाद करीब 11.20 बजे यह 26.30 रुपये या 1.03% की बढ़त के साथ 2,574.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख