शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने संपन्न किया मिलिकॉम के साथ समझौता

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और मिलिकॉम इंटरनेशनल के बीच करार संपन्न हो गया है।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार और मीडिया कंपनी मिलिकॉम और एयरटेल के अफ्रीकी राष्ट्र घाना स्थित व्यापार संयुक्त हो गये। एयरटेल ने यह करार मार्च में अपनी सहायक कंपनी के जरिये किया था। इसके बाद भारती एयरटेल के कदम अफ्रीका में और भी मजबूत हो जायेंगे। उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर शुक्रवार को 31.55 रुपये या 7.89% की वृद्धि के साथ 431.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 438.00 रुपये और निचला स्तर 283.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख